23 मार्च, भोपाल
लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी द्वारा डॉ राम मनोहर लोहिया की 117वीं जयंती, के अवसर पर वाण गंगा चौराहा भोपाल में उनकी प्रतिमा पर जाकर माल्यार्पण कर उनको याद किया।

इस मोंके पर श्री मदन जैन ने उनके अनेक उदाहरणों को रखते कहा कि डॉक्टर लोहिया आज और प्रासंगिक हो गये है।उनके द्वारा आम जन और दुनिया को लेकर की गई कल्पनाएं आज सिद्ध हो रही है।

डॉ शिवा श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्टर लोहिया अपना जन्मदिन नहीं मनाते थे। 1931 में सरदार भगत सिंह,सुखदेव और राजगुरु को आज ही के दिन अंग्रेजों द्वारा फाँसी दी गई थी।देश के तीन युवा नायकों के बलिदान के कारण लोहिया जी जैसे प्रखर और संवेदनशील नेता जन्मोत्सव कैसे मनाते ?
श्री अजय श्रीवास्तव ने अपने विचार रखते हुए कहा कि डॉ लोहिया को बहुत कम उम्र मिली, मात्र 57 वर्ष,पर देश के लिये उनका योगदान संघर्षपूर्ण और अर्थपूर्ण रहा।

इस अवसर पर श्री प्रताप मलिक, श्री स्वरुप नायक, श्री अंकित मिश्रा, श्री अजय श्रीवास्तव, श्री मदन जैन, श्री अनिल गिदवानी, श्री कुणाल, श्री वसीम, डॉ शिवा श्रीवास्तव, श्री करण मलिक एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
Hi, this is a comment.
To get started with moderating, editing, and deleting comments, please visit the Comments screen in the dashboard.
Commenter avatars come from Gravatar.